फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan After the fire car exploded Parwanoo toll barrier also reduced to ashes causing losses worth lakhs

Solan News: आग लगने के बाद कार में धमाका, परवाणू टोल बैरियर भी राख, लाखों का नुकसान

Sun, 19 Oct 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणु (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणु (सोलन)। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 19 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Solan After the fire car exploded Parwanoo toll barrier also reduced to ashes causing losses worth lakhs
परवाणु टोल बैरियर में लगी आग और जली हुई कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

परवाणू टोल बैरियर पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। चंडीगढ़ से शिमला की तरफ आ रही एक कार में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया। टोल प्लाजा पर पहुंचते ही कार चालक तो बाहर निकल गया, लेकिन कुछ ही देर में कार में जोरदार धमाका हुआ। आग की लपटों ने टोल बैरियर के बूथों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि टोल प्लाजा के तीनों बूथ, उनमें रखे कंप्यूटर, फास्टैग सिस्टम और नकदी जलकर पूरी तरह राख हो गए। टोल मालिक रोबिन ने बताया कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, टोल कर्मियों की जान बाल-बाल बच गई। सूचना मिलते ही परवाणू से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने करीब 7 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। टोल प्लाजा जल जाने के कारण आवाजाही पर भी असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed