{"_id":"6a1de2db9533be2fde032c2c","slug":"a-bloody-clash-ensued-after-a-vehicle-collision-in-solan-a-man-was-attacked-with-an-iron-rod-and-an-axe-one-was-referred-to-igmc-solan-news-c-176-1-ssml1041-170637-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में गाड़ियों की टक्कर के बाद खूनी संघर्ष \nलोहे की रॉड और गंडासे से हमला, एक आईजीएमसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में गाड़ियों की टक्कर के बाद खूनी संघर्ष लोहे की रॉड और गंडासे से हमला, एक आईजीएमसी रेफर
विज्ञापन
शामती -राजगढ़ मार्ग पर स्थित काली माता मंदिर के समीप का है मामला
पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, कोर्ट से मिली तीन दिन की पुलिस रिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शामती-राजगढ़ मार्ग पर स्थित काली माता मंदिर क्षेत्र में दो वाहनों के बीच हुई मामूली टक्कर ने एक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस हिंसक झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस जांच और शिकायतकर्ता के अनुसार, पूरा विवाद काली माता मंदिर के पास दो गाड़ियों की मामूली टक्कर के बाद शुरू हुआ। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पक्ष ने खुंडीधार क्षेत्र में शिकायतकर्ता पक्ष के लोगों को घेर लिया और उनके साथ गाली-गलौज, धमकी व मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उन्होंने शूलिनी माता मंदिर के समीप शिकायतकर्ता पक्ष के वाहन को जबरन रोका और लोहे की रॉड, गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित पक्ष के वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया है। इस हिंसक वारदात में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया, जहां से प्राथमिक जांच के बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना में एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।
अन्य आरोपी जल्द होंगे सलाखों के पीछे
एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और मुख्य आरोपी चिराग वर्मा निवासी महादेव विला अस्पताल रोड सोलन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चिराग वर्मा को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को उसकी तीन दिन की रिमांड मिली है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।