फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A baby shower was held for seven pregnant women, and the *Annaprashan* (first solid food) ceremony was performed for eight children.

Solan News: सात गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और आठ बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

Sun, 13 Sep 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 13 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
किशनपुरा में जागरूकता रैली व शिविर आयोजित 296 लोगों की जांच की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। ग्लेनमार्क कर्मचारी स्वयंसेवी कार्यक्रम के तहत आईआरजी गैर-सरकारी संगठन ने किशनपुरा में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, गोदभराई और अन्नप्राशन जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।
स्वास्थ्य शिविर में कुल 296 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयां बांटी गईं। विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नेत्र, दंत, सामान्य स्वास्थ्य और महिला रोगों से संबंधित परामर्श दिया। पोषण माह के तहत सात गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और आठ बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान मातृ एवं शिशु पोषण, संतुलित आहार और स्वास्थ्य देखभाल के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के 70 स्वयंसेवकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने किशनपुरा गांव के लोगों को पोषण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। भुड और मनपुड़ा सर्कल की 56 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा बद्दी ब्लॉक की 29 आशा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को वजन मशीनें, जबकि महिलाओं को सैनिटरी पैड किट बैग वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोषण जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वस्थ खान-पान, स्वच्छता और कुपोषण की रोकथाम का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी एनआर नेगी, पंचायत प्रधान मेला राम, उपप्रधान जसपाल सैनी, ग्लेनमार्क कंपनी के एचआर हेड सुरिंदर शर्मा तथा आईआरजी गैर-सरकारी संगठन के कार्यक्रम अधिकारी बलजिंदर सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग, समेकित बाल विकास सेवा, पंचायत प्रतिनिधि, चिकित्सक, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed