फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   करंट लगने से मजदूर की मौत

करंट लगने से मजदूर की मौत

Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
Solan
Solan Updated Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। बिजली की तारों को बदलने के दौरान लाइन में अचानक करंट दौड़ पड़ा। इससे पोल पर चढ़े मजदूर की मौत हो गई। हादसा रविवार सोलन बस स्टैंड के समीप दोपहर ढाई बजे के करीब हुआ। नेपाली मूल का यह युवक ठेकेदार के अधीन दिहाड़ी पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि करंट लगने के बाद युवक तारों पर ही चिपक गया और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। कुछ देर बाद वह नीचे जमीन पर गिरा। हादसे की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार शहर में इनदिनों इंसुलेटर वायर लगाने का काम चल रहा है। रविवार को अपर बाजार गुरुद्वारे के समीप तारें बदलने का काम चल रहा था। यह शहर का काफी भीड़-भाड़ वाला इलाका है। यहां पर ठेकेदार के तहत मजदूर काम में जुटे थे। दोपहर के समय पुराने तारें उतारते समय अचानक लाइन में करंट दौड़ पड़ा। करंट की चपेट में लाइन में काम कर रहा मजदूर आय गया। करंट की क्षमता इतनी अधिक थी कि मजदूर तारों पर चिपक गया। काफी देर चिपके रहने के बाद नीचे गिरा। आनन-फानन में युवक के साथी उसे मोटर साइकिल पर सोलन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान टेक चंद बहादुर (23) पुत्र लोक बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है। युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सोमवार को सोलन अस्पताल में युवक को पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस दौरान उसके साथियों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मामले की पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही दोषियों का पता चलेगा। युवक का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed