फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दयारश घाट में मेले का कल से आगाज

दयारश घाट में मेले का कल से आगाज

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Solan
Solan Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दयारश घाट में मेले का कल से आगाज
विज्ञापन

सोलन। विकास सोलन की ग्राम पंचायत चामत भडे़च के देव दयारश में 24 और 25 नवंबर को बिजेश्वर महादेव मेले का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मेला कमेटी के अध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि मेले में बतौर मुख्य अतिथि कसौली विस क्षेत्र के विधायक डा. राजीव सहजल शिरकत करेंगे। मेले का मुख्य आकर्षण खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे। दो दिवसीय मेले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 24 नवंबर को देव पूजन प्रात : 9 बजे होगा। वहीं स्कूली बच्चों की मनमोहक खेलें प्रात: 11 बजे आरंभ होंगी। कबड्डी प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) एक से तीन बजे तक, सीनियर वर्ग की 3 से 4 बजे तक, रस्साकसी प्रतियोगिता 4 बजे सांय और घड़ा तोड़ प्रतियोगिता 5 बजे सांय आयोजित की जाएगी।

वहीं 25 नवंबर कबड्डी प्रतियोगिता प्रात: 10 से एक बजे तक, रस्साकसी फाइनल दोपहर एक से तीन बजे तक और मुख्य अतिथि का संबोधन एवं पारितोषिक वितरण 4 बजे सांय को होगा। दंगल का आयोजन 4:30 बजे सांय को किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शाम 6 से रात 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कबड्डी सीनियर वर्ग की विजेता टीम को 2100 रुपये और उप विजेता टीम को 1500 रुपये का नकद इनाम व ट्राफी दी जाएगी। सीनियर टीम को एंट्री फीस 200 रुपये जमा करवाने हाेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed