{"_id":"28908","slug":"Solan-28908-133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल सवार ने बुजुर्ग को टक्कर मारी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल सवार ने बुजुर्ग को टक्कर मारी, मामला दर्ज
Solan
Updated Mon, 20 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोलन। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत एक मोटरसाइकिल सवार ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति के सिर पर चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंकज कुमार पुत्र राजा राम निवासी बाईपास सोलन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि जब वह अपनी दुकान के बाहर खड़ा था तो बस स्टैंड की ओर से एक मोटर साइकिल तेज रफ्तारी से आई तथा सड़क पर खडे़ एक बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति सड़क पर गिर गया तथा उसे सिर पर चोटें आई। पुलिस अधीक्षक हरदेश बिष्ट ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मोटरसाइकिल चालक भरत शर्मा के ऊपर तेज रफ्तारी से मोटरसाइकिल चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।