{"_id":"622cd7ac416bb26bfc77332e","slug":"95-percent-work-of-oxygen-pipeline-completed-in-solan-hospital-solan-news-sml402340784","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप बिछाने का 95 फीसदी कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप बिछाने का 95 फीसदी कार्य पूरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाने का करीब 95 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप का जाल बिछा दिया है। जल्द ही इसकी टेस्टिंग शुरू होगी। जल्द ही पाइपलाइन से ऑक्सीजन छोड़ी जाएगी और देखा जाएगा कि ऑक्सीजन की सप्लाई सभी बेड तक पहुंच रही है।
टेस्टिंग पूरी होते ही मरीजों को बिस्तर पर ऑक्सीजन की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इससे ऑक्सीजन सिलिंडरों को खींचने का झंझट खत्म हो जाएगा। वहीं ऑक्सीजन पाइप बिछाने के बाद आपातकालीन कक्ष के समीप दो कमरों में मेनिफोल्ड का कार्य शुरू कर दिया है।
क्षेत्रीय अस्पताल में 192 बिस्तरों को ऑक्सीजन के साथ जोड़ा गया है। सीपीडब्ल्यूडी की टीम ने इस कार्य को फरवरी में शुरू किया था। खास बात यह है कि पाइप बिछाने के लिए किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं की गई।
विज्ञापन
मेनिफोल्ड को भी ऑक्सीजन पाइप से जोड़ा जा रहा है। इससे पहले अस्पताल के सीसीयू कोविड वार्ड और शिशु वार्ड में मेनिफोल्ड लगाया गया है। पीएसए प्लांट से मेडिकल वार्ड, स्पेशल वार्ड, सीसीयू, कोविड सीसीयू वार्ड समेत अन्य वार्डों में ऑक्सीजन की पाइपलाइन बिछाया जा चुका है।
उधर, चिकित्सा अधीक्षक सोलन डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि 192 बिस्तरों पर ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाने का 95 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। अब मेनिफोल्ड का कार्य शुरू किया जाएगा।
मेनिफोल्ड में लगेंगे डी-टाइप सिलिंडर
अस्पताल में ऑक्सीजन लाइन बिछाने के लिए लगभग 96 लाख 56 हजार की राशि खर्च की गई हैं। मेनिफोल्ड में डी-टाइप के 20 सिलिंडर लगेंगे। अत्यावश्यक होने पर मेनिफोल्ड के जरिये कार्य चलेगा जबकि पीएसए प्लांट से ऑक्सीजन सभी बिस्तरों पर पहुंचेगी।