{"_id":"5f70819a8ebc3ea372520c60","slug":"923-tourists-drop-in-solan-after-unlock-start-solan-news-sml346425599","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में 923 पर्यटकों ने कराई होटल बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में 923 पर्यटकों ने कराई होटल बुकिंग
विज्ञापन
सोलन। कोरोना काल में करोड़ों का घाटा सहने के बाद अब जिला के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की चहलकदमी शुरू हो गई है। हिमाचल के बॉर्डर पर्यटकों के लिए खुलने के बाद अब पर्यटक भारी संख्या में हिमाचल का रुख होने लगा है। सोलन के होटल भी अब पर्यटकों से गुलजार होने लगे हैं। इसके चलते अब पर्यटन उद्योग धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है। सरकार भी नियमों में ढील दे कर पर्यटन उद्योग को सहयोग करने का पूरा प्रयास कर रही है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी रत्ती राम ने बताया कि अब सोलन जिला के होटल मालिकों पर कोई बंदिश नहीं लगाई है। पर्यटक बेखौफ सोलन का रुख कर सकते हैं और जितने दिन चाहे वे यहां रह सकते हैं। कुछ शर्तें उनके समक्ष हैं जिनका अनुसरण उन्हें करना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि होटलों को चलाने के लिए प्रदेश सरकार ने कुछ नियम बनाए हैं जिनका अनुसरण होटल संचालक कर रहे हैं। यही कारण है कि सोलन के होटलों में अब पर्यटक बेखौफ आना शुरू हो गए हैं। रविवार तक 923 पर्यटक सोलन के विभिन्न होटलों में रुके हैं जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि जल्द ही पर्यटन उद्योग पहले की तरह सामान्य हो जाएगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने कहा कि जो नियम सरकार ने होटल चलाने के लिए बनाए गए हैं, उनका प्रत्येक होटल को अनुसरण करना होगा। समय-समय पर होटलों का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। अगर कोई व्यवसायी और पर्यटक नियमों की उल्लंघना करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।