फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बारिश, ओलावृष्टि से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

बारिश, ओलावृष्टि से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

Thu, 25 Apr 2019 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। मौसम की मार से किसान बुरी तरह से बेहाल हो गया है। पहले समय पर फसलों की बिजाई किसान नहीं कर पाए, अब जब फसलों की कटाई का समय आया तो तेज हवाओं के साथ बारिश व कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि ने किसानों की गेहूं की 20 फीसदी फसल तबाह कर दी है। किसानों की मानें तो बुधवार शाम को तेज आंधी तूफान और कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से गेहूं की करीब 20 फीसदी फसल को नुकसान पहुंचा है।

यहां तक कि तेज हवाएं चलने से काट कर बांधी हुई फसलों को भी हवा ने उड़ा डाला है। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावनाएं हैं जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। बुधवार शाम को अचानक तेज आंधी तूफान चलने से क्षेत्र में सांय ही अंधेरा छा गया था और देर रात तक तेज हवाओं का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


किसान प्रेम चौधरी, इकबाल सिंह, श्याम सिंह, नराता राम, गुरबख्श सिंह, सुरेंद्र आदि ने कहा कि तेज हवाएं चलने और कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान हुआ है। कृषि विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. प्रेम ठाकुर ने कहा कि तेज आंधी से तूफान के साथ बारिश और कई स्थानों पर ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं की 15 से 20 फीसदी फसल को नुकसान होने की संभावना है। उधर, नौणी विवि के पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष डा.एसके भारद्वाज ने कहा कि 26 अप्रैल को गरज व चमक के साथ एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed