{"_id":"5ca0f53dbdec2214380c3a54","slug":"91554052413-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालरोड पर लगा जाम, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालरोड पर लगा जाम, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मअमर उजाला ब्यूूरो
सोलन। शहर में जाम की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। इससे आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे जाम को लेकर प्रशासन की ओर से कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार दोपहर शहर के अतिव्यस्त मालरोड पर जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यही नहीं वाहनों का लंबी कतार लग गईं। इससे वाहन चालकों सहित मालरोड पर छुट्टी वाले दिन टहलने आए लोगों को सड़क से निकलना मुश्किल हो गया। जाम लगने से आए दिन किसी अप्रिय घटना होने का डर भी बढ़ रहा है।
गौरतलब है कि रविवार को छुट्टी के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोग परिवार के साथ सैर-सपाटे के लिए आते है, लेकिन उन्हें अकसर जाम का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से शहर में बढ़ रहे जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है ताकि आए दिन लोगों को समस्या से निजात मिल सके।