{"_id":"5ba77a43867a557eaa4de130","slug":"91537702467-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर पड़े गड्ढों से हादसे का खतरा, आवाजाही में पेश आ रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर पड़े गड्ढों से हादसे का खतरा, आवाजाही में पेश आ रही दिक्कत
Updated Sun, 23 Sep 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर पड़े गड्ढों से हादसे का खतरा
चंबाघाट से शिमला तक 15 किलोमीटर तक सड़क की हालत हो चुकी बेहद खस्ता
अमर उजला ब्यूरो
सोलन। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे अरसे से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं। इनकी वजह से आए दिन किसी घटना होने का डर बना हुआ है। इनकी वजह से वाहन चालकों सहित सड़क पर पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन गड्ढों को ठीक करने की आज तक किसी ने भी जहमत नहीं उठाई है। इस कारण किसी घटना होने का डर भी अकसर बना रहता है। बारिश का सारा पानी गड्ढों में भरने से लोगों को खासी दिक्कतों को झेलना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़े गड्ढों की वजह से वाहनों को संभल कर चलाना पड़ रहा है। जब भी कोई वाहन इन गड्ढों के ऊपर से निकलता है तो वाहन के पलटने तक का डर सताता है। चंबाघाट से कंडाघाट तक करीब 15 किलोमीटर तक सड़क के हालात तो इतने ज्यादा बिगड़ चुके हैं कि वाहन चालकों को अपनी ओर लोगों की जान को जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसी कारण सड़क पर चल रहे वाहनों चालकों को अपनी रफ्तार कम करने से समय की भी बर्बादी हो रही है।
दूसरी ओर बारिश का सारा पानी इनमें भरता है जो किसी भी वाहन के इनके ऊपर से गुजरने के समय आने-जाने वाले लोगों के ऊपर उछलता है। इस वजह से रात के समय कभी भी बड़ी घटना का अंदेशा बना हुआ है। लोगों ने जल्द इन गड्ढों को ठीक करने की मांग उठाई है जिससे भविष्य में किसी अनहोनी से बचा जा सके।