{"_id":"5b6c479f4f1c1b6f668b851c","slug":"91533822879-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में बारिश से अब तक आठ मकान जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में बारिश से अब तक आठ मकान जमींदोज
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। लगातार बारिश की वजह से सोलन उपमंडल में आठ परिवारों के घरों को भारी नुकसान हुआ है। ये घर अब रहने लायक नहीं बचे हैं। राजस्व विभाग के कर्मचारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। आकलन पूरा होने के बाद सभी प्रभावितों को फौरी राहत दी जाएगी। प्रभावित सभी परिवार आईआरडीपी से संबंधित हैं और मुश्किल से इन घरों में गुजारा कर रहे थे। घरों के गिरने की वजह से अब उनके पास रहने का दूसरा ठिकाना नहीं बचा है।
जिन घरों को नुकसान हुआ है, उनमें ज्यादातर के मुखिया बुजुर्ग हैं और ये इनके पुश्तैनी घर हैं। सोलन उपमंडल में राजस्व विभाग बारिश के बाद हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इसके लिए ग्रामीण इलाकों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसी सर्वेक्षण में आठ घरों के गिरने का मामला सामने आया है। यह सभी घर जंदौड़ी व जखारोटा में हैं।
विज्ञापन
प्रभावितों में निर्मला देवी पत्नी हंस राज, जमना देवी पत्नी रमेल सिंह, कांता देवी पत्नी केशव राम सभी निवासी जंदौरी व लालबंती पत्नी पंतराम, पानो देवी पत्नी तिलकू राम, प्रकाश पुत्र मस्त राम, प्रीतम सिंह पुत्र कर्म चंद, बालकृष्ण पुत्र कश्मीर सिंह निवासी जखरोटा शामिल हैं। पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने बताया कि वे पूर्वजों के बनाए पुराने मकानों में रह रहे थे। बारिश से मकान गिर गए हैं और उनके पास दूसरा कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने प्रशासन से उचित मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट तैयार हो रही है, जल्द मिलेगा मुआवजा : एसडीएम
एसडीएम रोहित राठौर का कहना है कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों को बारिश से नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया था। आठ लोगों के घरों को नुकसान की जानकारी सामने आई है। सभी घरों का मुआयना कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट बनते ही पीड़ितों को आर्थिक मदद दी जाएगी।