फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पॉलिथीन मुक्त बनाने को बांटे थैले

पॉलिथीन मुक्त बनाने को बांटे थैले

Sun, 03 Jun 2018 10:13 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन मुक्त बनाने को बांटे थैले
उपमंडल प्रशासन ने चलाई मुहिम - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)।
उपमंडल प्रशासन ने क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त बनाने को लेकर जहां चालान काटो मुहिम छेड़ी है, वहीं नगर परिषद के सहयोग से लोगों को बैग बांटे जा रहे हैं। क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त बनाने की मुहिम के तहत नालागढ़ प्रशासन ने अब तक 206 चालान काटकर 2.50 लाख रुपये जुर्माना वसूल चुका है।

इसके अलावा प्रशासन ने निर्णय लिया है कि वह नगर परिषद नालागढ़ और बद्दी के सहयोग से एक लाख बैग लोगों को बांटेगी। इसमें एचडीएफसी बैंक ने भी 5000 बैग देकर मुहिम में सहयोग दिया है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा की अगुवाई में नगर परिषद अध्यक्ष मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष नीलम खुल्लर, पार्षद धर्मेंद्र राणा, अल्का वर्मा, मनोनीत पार्षद अमृत लाल जैन, नगर परिषद के जेई शरीफ मोहम्मद, सर्वेयर बलजीत राणा ने लोगों को बैग बांटे।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों को पॉलिथीन इस्तेमाल न करने और बैग का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि प्रशासन की मुहिम में नगर परिषद पूर्ण रूप से सहयोग कर रही है। जहां चालान काटने में प्रशासन का सहयोग कर रही है, वहीं बैग बांटकर लोगों को पॉलिथीन इस्तेमाल न करके इन बैग का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह पॉलिथीन का प्रयोग करना बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि यदि व्यापारी और लोग पॉलिथीन नहीं रखेंगे और जूट और कपड़े के थैले का इस्तेमाल करेंगे तो क्षेत्र पॉलिथीन मुक्त हो जाएगा। दुकानदारों सहित पॉलिथीन इस्तेमाल करने वालों को चालान का भी भय नहीं रहेगा। उन्होंने व्यापारियों व दुकानदारों सहित लोगों से आह्वान किया कि वह पॉलिथीन का इस्तेमाल करना बंद कर दें। उन्होंने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ और बद्दी के सहयोग से बैग बांटे जा रहे हैं। इस मुहिम में और सामाजिक संगठन और संस्थाएं एचडीएफसी की तर्ज पर बैग देने में सहयोग कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed