{"_id":"5a9ec5d44f1c1bc65c8b5d25","slug":"91520354772-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक रजिस्टर से मिलेगी परिवार की नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रॉनिक रजिस्टर से मिलेगी परिवार की नकल
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
computer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोलन। अब पंचायतों में परिवारों की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक रजिस्टर पर मिलेगी। इसमें कोई भी व्यक्ति अपने परिवार की पूरी जानकारी इस रजिस्टर पर आनलाइन हासिल कर सकेगा। पंचायतों को यह कार्य निपटाने के आदेश हो चुके हैं। इस प्रोजेक्ट को सरकार के सौ दिन के लक्ष्य के तहत पूरा किया जा रहा है। इलेक्ट्रानिक रजिस्टर बनने के बाद लोग परिवार की नकल भी आसानी से हासिल कर सकेंगे। यह जानकारी विभिन्न विकास कार्यों को लेकर तय सौ दिन के लक्ष्य पर बुलाई बैठक में डीसी विनोद कुमार ने दी। बैठक में मंगलवार को डीसी विनोद कुमार ने विकास खंडों तथा वाटर शेड परियोजना के माध्यम से चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति बारे चर्चा की।
उपायुक्त ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्रदेश सरकार के सौ दिन के एजेंडे के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें। एक अप्रैल 2018 से इलेक्ट्रानिक परिवार रजिस्टर को लागू करने बारे सभी कार्य प्रगति पर हैं। सभी पंचायतें 12 मार्च 2018 तक इस कार्य को पूरी कर लेंगी। इसके बाद 15 मार्च 2018 तक कोई भी व्यक्ति अपनी पंचायत के इलेक्ट्रानिक परिवार रजिस्टर में निजी जानकारी को हासिल कर सकतेे हैैं। इसमें जांच पड़ताल कर आपत्ति दर्ज करवाकर सुधार किए जा सकते हैं। इसके बाद इसे 20 मार्च 2018 तक संबधित पंचायत की ग्राम सभा में इसे अंतिम रूप में पेश कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक विकास खंड में एक आधुनिक पंचायत चिन्हित की जाएगी। यहां पर सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के अतिरिक्त प्रदेश सरकार की कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, रोजगार तथा स्वच्छता से संबधित योजनाओं के माध्यम से सभी विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। केंचुआ खाद और मत्स्य पालन के क्षेत्र में मनरेगा के तहत कार्य करें। बैठक में जियो टेगिंग से संबधित कार्यों को अतिशीघ्र पूरा करने बारे चर्चा की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सोलन भानू गुप्ता, जिला पंचायत अधिकारी संतोष अग्रवाल सहित सभी विकास खंडों से खंड विकास अधिकारी तथा जिला के अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।