फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   वाहन चोर गिरोह का सरगना चोरी के ट्रक सहित धरा

वाहन चोर गिरोह का सरगना चोरी के ट्रक सहित धरा

Tue, 20 Feb 2018 10:14 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह का सरगना चोरी के ट्रक सहित धरा
crime

विज्ञापन
बददी/नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन से ट्रक चोरी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने चोरी के ट्रक सहित लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 25 लाख का वाहन भी बरामद किया है। नालागढ़ से इसी साल चोरी किए गए एक ट्रक की अन्य वारदात में भी यह संलिप्त रहा है। यह आरोपी नालागढ़ और लुधियाना में कई वाहनों की चोरियों की वारदातों में वांछित है। इस पर कई केस चल रहे हैं। अब बददी पुलिस के साइबर सेल की टीम ने ट्रक चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
पुलिस के अनुसार नालागढ़ के पवन कुमार की वाहन चोरी की दर्ज शिकायत पर पुलिस ने जगह-जगह दबिशें दे रही थीं। इसी दौरान यह आरोपी हत्थे चढ़ा। पवन कुमार के अनुसार उसका ट्राला एचपी 12 एच 9851 शीतलपुर कंटेनर डिपो से चोरी हो गया था जिसकी उसने 12 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस की साइबर सेल की एक टीम ने इस ट्रक को न केवल बरामद किया है बल्कि गिरोह के मुख्य सरगना को पकड़ लिया। साइबर सेल की टीम से हेडकांस्टेबल राजिंद्र, कुलदीप, दर्शन और कांस्टेबल तरसेम, बलदेव, प्रवीण तथा प्रकाश ने लुधियाना से इस ट्रक को बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपी जोगा सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी लुधियाना को पकड़ने के बाद अब पुलिस को उम्मीद है कि जांच के दौरान यह कई राज उगलेगा। पुलिस ने 20 लाख कीमत का वाहन अपने कब्जे में ले लिया है। इसकी 5 लाख की कीमत की ट्राली को रिकवर करना अभी शेष है।
विज्ञापन


आरोपी 23 फरवरी तक रिमांड पर : एसपी
एसपी गौरव सिंह ने कहा कि मुख्य आरोपी जोगा सिंह इसी साल नालागढ़ से एक अन्य ट्रक के मामले में भी यह वांछित है। लुधियाना और नालागढ़ में ट्रक चोरी के इस पर कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी तक मिले पुलिस रिमांड के दौरान इससे अन्य वाहनों की चोरी के मामलों सहित इसके अन्य साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed