{"_id":"5a7492314f1c1b4e588b64f1","slug":"91517589041-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाड़लाघाट आईटीआई में आज होंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाड़लाघाट आईटीआई में आज होंगे साक्षात्कार
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाड़लाघाट (सोलन)। उद्यमिता कौशल एवं प्रशिक्षण संस्थान दाड़लाघाट में शनिवार को आईटीआई के प्रशिक्षित तथा रोजगार के इच्छुक उम्मीदवारों के साक्षात्कार होंगे। इस दौरान ऑटोमोबाइल कंपनी फिटर, मशिनिस्ट, टर्नर, मोटर मकैनिक वाहन, ऑटोमोबाइल, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, इंस्ट्रूमेंट मेक, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, पेंटर और आरएसी ट्रेड्स के आवेदकों का चयन किया जाएगा। प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट तहसील अर्की जिला सोलन में 3 फरवरी को सुबह नौ बजे से लिखित तथा मौखिक साक्षात्कार शुरू होंगे। प्लेसमेंट इंचार्ज विनोद वर्मा ने बताया कि प्रार्थी की आयु साक्षात्कार की तारीख पर 18 से 24 वर्ष होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 10 से 15 हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक मिलेगा।
विज्ञापन