फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शालाघाट में दमकल कर्मी ने रोका बड़ा हादसा

शालाघाट में दमकल कर्मी ने रोका बड़ा हादसा

Thu, 23 Nov 2017 10:14 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। दमकल विभाग के कर्मचारी की मुस्तैदी से वीरवार को शालाघाट में एक बड़ा हादसा टल गया। शालाघाट से अर्की आ रही बस को चालक ने सवारियां चढ़ाने के लिए खड़ा किया था और खुद नीचे उतरा हुआ था। बस में सवारियां चढ़ रहीं थीं तो अचानक उसका गियर निकल गया। इससे बस आगे की ओर चलने लगी। बस के स्पीड पकड़ते ही उसमें बैठी सवारियों में हाहाकार मच गया। लेकिन बस में अर्की पहुंचने के लिए चढ़े दमकल विभाग कर्मचारी भूपेंद्र ठाकुर ने हिम्मत दिखाते हुए बस चालक की सीट तक पहुंचकर ब्रेक लगा दी। बस में करीब 30 लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी ने भूपेंद्र ठाकुर के कार्य की सराहना की। लोगों ने बताया कि बस को नियंत्रित नहीं किया जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। बस सामने से आ रहे वाहन और अन्य लोगों पर चढ़ सकती थी। बस पलटने से उसमें सवार लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता था। लेकिन भूपेंद्र ठाकुर की मुस्तैदी से सब बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed