{"_id":"5a087b6b4f1c1b6a678bb1aa","slug":"91510505323-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में नहीं मोबाइल शौचालय, हाईवे पर पनप रही गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर में नहीं मोबाइल शौचालय, हाईवे पर पनप रही गंदगी
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (सोलन)। चुनाव आयोग की इजाजत मिलने के बाद धर्मपुर में अब मोबाइल शौचालय लग पाएगा। कालका-शिमला हाईवे पर खुला शौच मुक्त अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हाईवे पर पड़ने वाली पंचायतों द्वारा बनाए गए शौचालय फोरलेन निर्माण की जद में आने के कारण तोड़ दिए गए हैं। इसके कारण हाईवे पर अब दतयार, कोटी, सनवारा, धर्मपुर, कुमारहटी में सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण लोगों को खुले में शौच करना पड़ रहा है।
हालांकि डीआरडीए सोलन की ओर से हाईवे पर दो-तीन जगह पर मोबाइल शौचालय लगाए गए हैं लेकिन इन शौचालय को सही स्थान पर न लगाने के कारण इनका प्रयोग बहुत कम किया जा रहा है। वहीं इन शौचालय की देखरेख न होने के कारण हालत ठीक नहीं है। हाईवे पर धर्मपुर बस स्टॉप व धर्मपुर बाजार में शौचालय न होने के कारण स्थानीय लोगों व कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजेश, नरेश, प्रमोद, राजपाल, केदारदत, सोहन लाल ने कहा कि धर्मपुर में बस स्टॉप व मुख्य बाजार मे शौचालय न होने के कारण महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धर्मपुर में स्थानीय कारोबारियों ने स्थानीय पंचायत से जल्द मोबाइल शौचालय लगाने की मांग की है।
धर्मपुर पंचायत के प्रधान ओपी पंवर ने बताया कि मोबाइल शौचालय के एक यूनिट के लिए दस प्रतिशत राशि जमा करवा दी गई है। अब मोबाइल शौचालय के लिए आर्डर प्लेसमेंट करना डीआरडीए का काम है। लेकिन आचार संहिता की वजह से काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने इस बारे में डीआरडीए को सूचित कर दिया है। उम्मीद है जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
डीआरडीए सोलन के डिप्टी डायरेक्टर भानु गुप्ता ने बताया कि धर्मपुर मे मोबाइल शौचालय लगाने के लिए धर्मपुर पंचायत से दस प्रतिशत राशि मिल चुकी है। चुनाव आचार संहिता के कारण मोबाइल शौचालय लगाने में दिककत आ रही थी। लेकिन चुनाव आयोग से धर्मपुर में मोबाइल शौचालय लगाने के लिए अपील पत्र लिख रहे हैं, जैसे ही चुनाव आयोग की स्वीकृति मिल जाएगी, तुरंत मोबाइल शौचालय स्थापित कर दिया जाएगा।