{"_id":"59ef27b04f1c1b6f548b8e44","slug":"91508845488-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंधन में यूएनओ दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंधन में यूएनओ दिवस मनाया
Updated Tue, 24 Oct 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में यूएनओ दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की। प्रात: कालीन सभा में राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना और इसके कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
भौतिकी के प्रवक्ता राम स्वरूप गौतम ने यूएनओ गठन की आवश्यकता क्यों पड़ी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के वैश्विक परिवेश में यूएनओ सराहनीय भूमिका निभा रहा है नहीं तो विश्व तीसरे विश्वयुद्ध का सामना कर चुका होता जोकि मानवता के लिए बहुत बड़ा खतरा होता। प्रधानाचार्य ने संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन