फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   89 people return from abroad sent in home isolation in the wake of corona omicron varient in Solan distt

जिले में विदेश से लौटे 89 यात्री किए होम आइसोलेट

Sun, 12 Dec 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
89 people return from abroad sent in home isolation in the wake of corona omicron varient in Solan distt
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
सोलन। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच विदेश में रह रहे लोग घर वापस आना शुरू हो गए हैं। बीते दिनों से शनिवार तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 89 लोग आए हैं। जिले में लौटे यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा के लिए होम आइसोलेट कर दिया है। इन लोगों की स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन अपडेट ले रहा है। हालांकि विदेश से लौटे सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन विभाग की ओर से लोगों पर नजर बनाई गई हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट पर हैं। इसके तहत एमएमयू अस्पताल में 110 बिस्तर और काठा अस्पताल में 100 बिस्तरों की व्यवस्था भी कर दी गई हैं। दोनों अस्पतालों में लगभग 40 बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा होगी।
विज्ञापन

इससे पहले नौणी में 100 बिस्तरों का अस्पताल बनाया जा चुका है। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच जिला में विदेशों से लोग लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के कोरोना संक्रमण की जांच एयरपोर्ट पर की जा चुकी है। कोरोना संक्रमण जांच के दौरान ये सभी निगेटिव आई है। इसके बाद जिले में पहुंचने पर लोगों को आइसोलेट कर दिया है। अब इन लोगों के आठवें दिन कोरोना संक्रमण की जांच विभाग की ओर से की जाएगी।

उधर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि विदेश से लौटे 89 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया हैं। इन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठवें दिन दोबारा सैंपलों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed