{"_id":"62a2271786466d56f017af8c","slug":"85-among-150-patients-in-medicine-opd-found-viral-infected-15-getting-treatment-in-solan-hospital-s-fever-ward-solan-news-sml4115699179","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल की ओपीडी में 85 मरीज वायरल से ग्रस्त, 15 फीवर वार्ड में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल की ओपीडी में 85 मरीज वायरल से ग्रस्त, 15 फीवर वार्ड में भर्ती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते बच्चों के बाद अब बड़े भी वायरल की चपेट में आ रहे हैं। जिले में वायरल के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं जिले के अस्पतालों में फीवर वार्ड भी तैयार किए गए हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल में 15 बिस्तरों का फीवर वार्ड बनाया गया है। यहां पर ऑक्सीजन समेत अन्य आवश्यक दवाओं की पूर्ति कर दी गई है। वायरल से इन दिनों अस्पताल में ओपीडी बढ़ गई है। वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल में सबसे अधिक वायरल से ग्रसित मरीज पहुंचे।
जानकारी के अनुसार तेज धूप होने से सर्द-गर्म के चलते लोगों को बुखार, जुकाम और खांसी समेत शरीर में दर्द की अधिक शिकायत आ रही हैं। पीड़ित मरीज अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में अस्पतालों में खूब भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में वीरवार को पर्ची काउंटर से ओपीडी तक वायरल से ग्रसित मरीजों की कतारें लगी रहीं। ओपीडी में 150 से ज्यादा मरीज पहुंचे जिसमें करीब 85 मरीज वायरल से ग्रसित थे। 15 मरीजों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल के फीवर वार्ड में चला हुआ है।
बीते दिनों अस्पताल में चार से 12 साल के बच्चों में वायरल के अधिक मामले आए थे। इसके बार शिशु रोग ओपीडी में काफी भीड़ देखने को मिल रही थी। अब बच्चों के साथ-साथ अन्य लोगों में भी वायरल फैलना शुरू हो गया है।
उधर, चिकित्सा अधीक्षक सोलन डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में 15 बिस्तरों का फीवर वार्ड बनाया गया है। वार्ड में ऑक्सीजन समेत आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि जिला भर के अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां दे दी गई हैं।
लोगों को फिर मास्क पहनने की सलाह
मेडिसन विशेषज्ञ डॉ. कमल अटवाल ने बताया कि इन दिनों फिर वायरल के मामले बढ़े हैं। लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है जिससे लोग वायरल से बच सकें। साथ ही ताजा भोजन और मौसमी फल खाने के लिए कहा गया है। बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेकर दवाइयां खाएं और बार-बार हाथों को धोते रहें।