{"_id":"6a490e21248f7978f60637ea","slug":"84-units-of-blood-collected-at-a-camp-in-the-regional-hospital-solan-news-c-176-1-sln1013-173215-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में ब्लड डोनर डे शिविर के तहत एकत्र किया 84 यूनिट रक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में ब्लड डोनर डे शिविर के तहत एकत्र किया 84 यूनिट रक्त
Sat, 04 Jul 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
आपतकालीन स्थिति में मिलेगी मरीजों को सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आयोजित ब्लड डोनर डे शिविर का अब समापन हो गया है। अस्पताल में शिविर के तहत 15 दिनों के अंदर लगभग 84 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया है। इससे अब आपातकालीन स्थिति में मरीजों को रक्त के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इससे मरीजों को सुविधा मिलेगी।
अस्पताल में 14 जून से ब्लड डोनर डे शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल आकर कई लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में अस्पताल के अधिकतर पदाधिकारियों डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के सदस्यों ने भी रक्तदान किया है। अस्पताल की ओर से एकत्र किए गए रक्त को ब्लड बैंक में रख दिया गया है। वहीं आपातकालीन स्थिति में अन्य अस्पतालों में भी यहां से रक्त भेजा जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया है। वहीं अभी भी लोग अस्पताल पहुंच कर रक्तदान कर मरीजों की सहायता कर सकते हैं। कहा कि शिविर के दौरान एकत्र किए एक रक्त को ब्लड बैंक में संभाल कर रख दिया गया है। वहीं आने वाले समय में भी अस्पताल की ओर से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।