फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बीबीएन में नकली पुलिस गिरोह गिरफ्तार

बीबीएन में नकली पुलिस गिरोह गिरफ्तार

Fri, 28 Dec 2018 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन में पुलिस बन पैसे ऐंठने पर चार गिरफ्तार
विज्ञापन

एसआईयू के कर्मी बता घुसे कमरे में; 16 हजार ऐंठे, डराया धमकाया
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़/बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में नकली पुलिस बन कमरे में घुस डरा धमका कर पैसे ऐंठने का मामला संज्ञान में आते ही चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले के बाद हर कोई हतप्रभ है। ये युवक अपने आप को जिला पुलिस के एसआईयू कर्मचारी बोले रहे थे। पुलिस में पुष्पिंदर भारद्वाज पुत्र पवन कुमार निवासी गांव बेएड़वी डाकघर सुलखान तहसील भोरंज जिला हमीरपुर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह और इसके साथ अन्य दो लड़के अंकु के कमरे में बैठे हुए थे तभी अंकु के कमरे में दो व्यक्ति अंदर आए और अंदर आकर उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे और कहने लगे कि ये लोग पुलिस में एसआईयू से हैं और अंकु के कमरे की तलाशी लेने लगे और उन्हें गद्दे के नीचे से थोड़ी सी चरस मिल गई। इसके बाद उन लोगों ने इन्हें मारा और डराया धमकाया कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर देंगे और इन्हें जेल में डाल देगें नहीं तो उन्हें 20,000 रुपये अभी दे दो। इस पर इन्होंने डर के कारण उन्हें करीब 16,000 रुपये दे दिए। इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपी मंदीप कुमार उर्फ अंकु पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव तारगेल डाकघर ताडन तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर, सुरजीत कुमार उर्फ शोनू पुत्र गोरखनाथ निवासी गांव उपरला मोहल्ला वार्ड नंबर-6 इंदौरा जिला कांगड़ा, आरोपी सुमित कुमार पुत्र पदम सिंह निवासी गांव शशकपुर डाकघर अंबेठपीर तहसील नाकुड़ जिला सहारनपुर यूपी और आरोपी रमेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवास, गांव और डाकघर राजखासा तहसील इंदौरा जिला कागड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया कि उक्त आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। जहां से उन्हें दो जनवरी तक का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed