फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अर्की में कांग्रेस ने दिनप्रतिदन बढ़ती महंगाई पर चर्चा की

अर्की में कांग्रेस ने दिनप्रतिदन बढ़ती महंगाई पर चर्चा की

Wed, 03 Oct 2018 05:44 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अर्की (सोलन)। ब्लॉक कांग्रेस अर्की की मासिक बैठक अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में नवयुक्त प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा और एआईसीसी सदस्य संजय अवस्थी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई खासतौर पर डीजल-पेट्रोल सहित गैस सिलेंडर के मूल्यों में वृद्धि पर भाजपा सरकार को जमकर कोसा। बैठक में पिछले दिनों हुए जिला स्तरीय सायर मेले के दौरान दोनों दिन आए शिक्षा मंत्री तथा सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री की ओर से क्षेत्र के लिए कोई भी घोषणा न करने का मुद्दा विशेष रूप से छाया रहा।

अवस्थी ने कहा कि मेले में भाजपा कार्यकर्ता केवल मात्र नेताओं की मेहमाननवाजी करते ही नजर आए जबकि क्षेत्र के लिए कुछ भी घोषणा नहीं करवा सके। बैठक में किसानों पर दिल्ली में केंद्र सरकार के लाठीचार्ज करवाने की निंदा की गई। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए प्रभारी चंद्रशेखर ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद, प्रदेश सरकार व केंद्र भाजपा की केंद्र सरकार की नाकामियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर सुशील ठाकुर, मस्त राम, संजय ठाकुर, नीलम रघुवंशी, जगदीश ठाकुर, कमलेश शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, रमेश ठाकुर, रोशन, वेद प्रकाश ठाकुर, कृष्ण कंवर, धनी राम, हीरा लाल, रोशन लाल, भीम सिंह, सोहन लाल, आरके गुप्ता, मदन गर्ग, नानक चंद, गौरव ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed