{"_id":"5b3269224f1c1bf76e8ba34a","slug":"81530030370-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतरंज में पंकज और मंदीप सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतरंज में पंकज और मंदीप सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। राज्य स्तरीय शूलिनी मेले में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में शुभम शुक्ला प्रथम, तरुण रतन द्वितीय और इंतखाब आलम तृतीय स्थान पर रहे। सौरभ शर्मा तथा दीपक कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सोमवार देर शाम को स्पर्धा के समापन समारोह में उपपुलिस अधीक्षक अमित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कृत किया।
उन्होंने कहा कि शतरंज एक लोकप्रिय खेल है और यह मनोरंजक होने के साथ मस्तिष्क विकास में भी सहायक है। शतरंज खेलने वाले व्यक्ति की एकाग्रता आम लोगों के मुकाबले बेहतर होती है। अमित ठाकुर गत सांय राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के अवसर पर मेले की शतरंज समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय शूलिनी ओपन शतरंज प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों एवं अन्य लोगों को संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता में हिमाचल के अतिरिक्त बाहरी राज्यों से आए करीब 90 प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। वरिष्ठ वर्ग में पंकज वर्मा सर्वश्रेष्ठ और संदीप शर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। एनएस गुलेरिया उत्कृष्ट वेटरन खिलाड़ी रहे। अंडर-19 कनिष्ठ वर्ग में दीपित गुप्ता प्रथम, चिन्मय मेहता द्वितीय और संकित स्वामी तृतीय स्थान पर रहे। रुद्राक्ष और रुचिका शर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। अंडर-19 श्रेणी में निशांत भारद्वाज राज्यभर में उत्कृष्ट और मुकुल राणा सोलन के उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किए गए।
यथार्थ बने सबसे कम उम्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
शतरंज स्पर्धा में यथार्थ को सबसे कम उम्र का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। शूलिनी मेला शतरंज समिति के अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा, आयोजन सचिव हिमांशु शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. एके आद्या, शूलिनी मेला शतरंज समिति के सदस्य अजय सिपहिया, कौस्तुभ, वेंकटेशवर भारद्वाज और काफी संख्या में प्रतिभागी इस अवसर पर मौजूद रहे।