फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मालवाहक वाहनों पर कब्जे को लेकर घमासान जारी

मालवाहक वाहनों पर कब्जे को लेकर घमासान जारी

Mon, 18 Jun 2018 10:47 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
मालवाहक वाहनों पर कब्जे को लेकर घमासान जारी
सहायक आयुुक्त कार्यालय के बाहर डटे बावा गुट, 416 समर्थकों की सूची सौंपी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। सहायक आयुुक्त कार्यालय परवाणू के बाहर सोमवार को दिन भर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बावा गुट 416 ऑपरेटरों की सूची प्रशासन को सौंपने में कामयाब रहा।

बावा गुट के सदस्य सुबह से ही सहायक आयुक्त कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए। सहायक आयुक्त के कार्यालय में न होने से गुट के पदाधिकारियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। शाम करीब चार बजे गुट के पदाधिकारी सूची सौंपने में कामयाब हो पाए। सूची सौंपने के बाद बावा गुट ने प्रशासन से ट्रांसपोर्ट सोसायटी के कब्जे से कार्यालय भवन को छुड़वाने का आह्वान किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सोसायटी ने कार्यालय खाली न किया तो यूनियन उस पर कब्जा कर लेगी।
विज्ञापन


यूनियन के अध्यक्ष हरदीप बावा ने आरोप लगाया कि सोसायटी कार्यालय को नहीं खोल रही है। वहां ताला लगा है। ऐसे में सोसायटी को कार्यालय यूनियन के हवाले कर देना चाहिए। इससे पहले सोमवार को बड़ी संख्या में बावा समर्थक सहायक आयुक्त कार्यालय के बाहर जुट गए। काफी देर तक यहां हंगामा चलता रहा। बावा हरदीप यहां ट्रांसपोटरों के समर्थन पत्र से भरी हुई फाइलें लेकर पहुंचे। समर्थक बावा के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। इससे पहले ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन सोसायटी परवाणू भी 102 पदाधिकारियों की सूची प्रशासन को सौंप चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौते कर मामला खत्म करें : सहायक आयुक्त
सहायक आयुक्त एसपी जसवाल का कहना है कि बावा गुट की ओर से 416 ऑपरेटरों की सूची उन्हें सौंपी गई है। जबकि दूसरे गुट की ओर से 102 ऑपरेटरों की सूची मिली है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से करीब पांच दिन पहले दोनों गुटों से अपनी-अपनी सूची जमा करवाने के आदेश दिए थे। उन्होंने बताया कि दोनों गुटों को साथ मिलकर मामला सुलझाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि परवाणू में दोनों गुटों के बीच शांति बेहद जरूरी है। यदि दोनों गुट चाहें तो उपायुक्त के सामने भी बैठक करवाई जा सकती है।

कार्यालय का कब्जा यूनियन को मिले : बावा
ट्रक यूनियन अध्यक्ष हरदीप बावा का कहना है कि 416 ट्रांसपोटरों ने उन्हें समर्थन दिया है। उनके हस्ताक्षर वाले प्रमाण सहायक आयुक्त को सौंपे जा चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से आह्वान किया कि कार्यालय का कब्जा यूनियन को दिलवाया जाए। यदि प्रशासन कब्जा नहीं दिलाता तो यूनियन शांतिपूर्वक तरीके से खुद ही कार्यालय पर कब्जा कर लेगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय में ताला लगा है। कायदे से अब इसकी जिम्मेदारी यूनियन के पास होनी चाहिए।


सोसायटी नहीं छोड़ेगी कार्यालय : शर्मा
ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन सोसायटी के प्रधान अमरनाथ शर्मा का कहना है कि उनके समर्थकों को डराया-धमकाया जा रहा है। उनके समर्थक अब भी उनके साथ हैं। उन्होंने प्रशासन को 102 समर्थकों की सूची सौंप दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग डर की वजह से यूनियन में गए हैं उन्हें भी जल्द ही समझ आ जाएगी और वे लौट आएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यालय खाली नहीं होगा, सोसायटी जैसे काम कर रही है वैसे करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed