{"_id":"5a9d7cf94f1c1b8a258b586d","slug":"81520270585-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जिलों के युवाओं को सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जिलों के युवाओं को सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Indian Army on Pakistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। सेना में नौकरी करके देश की सेवा करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। जिला शिमला के रामपुर में 3 से 9 मई तक भारतीय सेना के लिए भर्ती होने जा रही है। इसके लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है। जिला सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर के पात्र युवा सेना में भर्ती होने के लिए अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।
कर्नल विकास गुप्ता ने बताया कि यह भर्ती शिमला जिले के रामपुर बुशैहर में होगी और सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी), सैनिक ट्रेडमैन, सैनिक तकनीकी और सैनिक लिपिक पदों के लिए भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। आनलाइन पंजीकृत उम्मीदवारों को ही भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सूचित किया जाएगा। सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आहवान किया कि वह आनलाइन पंजीकरण में अपनी आधार संख्या अवश्य अंकित करें और विभिन्न मूल दस्तावेज एवं इनकी फोटो प्रतियां अवश्य साथ लाएं। भारतीय सेना में भर्ती पूर्ण रूप से निशुल्क है। उन्होंने उम्मीदवारों से आग्रह किया कि भर्ती के लिए किसी को भी पैसा न दें तथा ऐसे लोगों से सावधान रहें जो पैसा लेकर सेना में भर्ती करवाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई उम्मीदवार ऐसी किसी गलत कार्यवाही में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।