फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   लोकनिमार्ण विभाग कुनिहार के विश्राम गृह का शुभारंभ तो हुआ लेकिन अभी तक लोगों को नहीं मिल पा रही सुविधा

लोकनिमार्ण विभाग कुनिहार के विश्राम गृह का शुभारंभ तो हुआ लेकिन अभी तक लोगों को नहीं मिल पा रही सुविधा

Sun, 03 Dec 2017 09:33 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग का कुनिहार में बने विश्राम गृह का लोगों और सैलानियों को बिना फर्नीचर के नहीं मिल रहा फायदा
विज्ञापन

भवन में हैं एक वीआईपी और चार साधारण सेट
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)।
लोक निर्माण विभाग कुनिहार के नवनिर्मित विश्राम गृह का शुभारंभ होने के बाद आज तक इसकी सुविधा लोगों को नहीं मिल सकी है। विश्राम गृह में फर्नीचर सहित अन्य बुनियादी जरूरत का सामान उपलब्ध नहीं है। कुनिहार में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से चार साधारण और एक वीआईपी सेट के इस भवन की मुख्यमंत्री ने सात जुलाई 2015 को आधारशीला रखी थी। इसका तीन अक्तूबर 2017 को मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन शुभारंभ कर दिया था लेकिन इसके बाद भी स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को इसकी सुविधा नहीं मिल रही।
स्थानीय निवासी कैप्टन प्रभु राम, अमर सिंह ठाकुर, सुरेश कुमार और अनिल कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि नवनिर्मित विश्राम गृह में फर्नीचर सहित अन्य जरूरी सुविधाओं को जब विभाग मुहैया करवाने में असफल रहा है तो आनन-फानन में भवन का उद्घाटन करवाने की क्या जरूरत थी? भवन का उद्घाटन विश्राम गृह में फर्नीचर सहित अन्य सुविधाएं मुहैया होने के बाद किया जाना चाहिए था। कुनिहार प्रदेश का अग्रणी व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है और साथ ही शिव तांडव गुफा सहित कई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल भी हैं। इसके चलते स्थानीय लोगों और बाहरी राज्यों के पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। वैसे कुनिहार में निजी गेस्ट हाउस और होटल हैं लेकिन वहां लोगों को रात्रि विश्राम के लिए ज्यादा बिल भरना पड़ता है। सरकारी विश्राम गृह में लोगों को सुविधाजनक शुल्क में कमरे उपलब्ध हो जाते हैं और प्राइवेशी के चलते अक्सर लोग सरकारी विश्राम गृह को तरजीह भी देते हैं।
विज्ञापन

फर्नीचर के लिए भेजा है प्रस्ताव : सोनी
लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता अजय सोनी ने बताया कि कुनिहार विश्राम गृह के लिए फर्नीचर सहित अन्य सामान के लिए 20 लाख रुपये का प्रस्ताव विभाग की ओर से भेजा है। लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते लगी आचार संहिता के कारण अभी तक फर्नीचर सहित अन्य जरूरी सामान अभी तक मुहैया नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed