{"_id":"60c795268ebc3ebd9e334c57","slug":"800-vehicles-enter-himachal-from-parvanoo-on-monday-as-mandatory-rtpcr-report-condition-lifted-solan-news-sml37356060","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीपीसीआर में छूट के बाद परवाणू से 800 वाहनों का प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीपीसीआर में छूट के बाद परवाणू से 800 वाहनों का प्रवेश
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। कोविड के बीच बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट के बाहरी राज्यों के लोगों का प्रवेश राज्य के लिए शुरू हो गया है। इस बीच पर्यटकों को ई-पास के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। हालांकि सोमवार को वीकेंड के पिछले दो दिनों के मुकाबले बहुत कम वाहनों ने प्रवेश किया है। दोपहर दो बजे तक सिर्फ 500 और शाम छह बजे तक 800 वाहन ही प्रदेश के लिए रवाना हुए हैं। पिछले दो दिनों में आठ हजार से अधिक वाहनों ने एंट्री की है।
जानकारी के अनुसार कोविड के बीच बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के प्रवेश में सरकार ने छूट दी है। पहले दिन बहुत पर्यटक ही बाहरी राज्यों से यहां पहुंचे। परवाणू टीटीआर में बैरियर पर प्रशासन ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के पास बनाने सहित अन्य जानकारी के लिए कार्यालय भी खोला है। इस दौरान सभी वाहनों के ई-पास की भी जांच की जा रही है। सोमवार को बाहर से आने वाले लोगों ने पहले से ही पास बनाया हुआ था।
उधर, डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बाहर से आने वाले लोगों को पास के साथ प्रदेश में दाखिल होने की मंजूरी दे दी है। सोमवार शाम तक 800 वाहन ई-पास के साथ दाखिल हुए हैं। इस बीच यातायात भी सुचारु रूप से चलता रहा।