फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   80 police personnels to keep watch on Kalka-Shimla NH during apple season

सेब सीजन में 80 पुलिस जवान करेंगे एनएच की निगरानी

Sun, 10 Jul 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। सेब सीजन में सड़क पर जाम और बरसात में भूस्खलन की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस ने कमर कस ली है। एसपी सोलन ने एनएच से संबंधित थाना, चौकियों को जाम से निपटने के निर्देश जारी किए हैं।
सेब सीजन में जाम से निजात पाने के लिए कालका-शिमला एनएच पर अतिरिक्त पुलिस समेत अन्य चौकी, थानों के करीब 80 जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा एनएच पर लगे सीसीटीवी कैमरे, बाइक, गाड़ियों की पेट्रोलिंग से भी जाम समेत अन्य सुरक्षा पर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए पुलिस को पेट्रोलिंग के आदेश हो गए हैं। प्रतिदिन एक पुलिस अधिकारी भी नेशनल हाईवे की गतिविधियों पर नजर रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ियों होने रखे जाए छह सामान
पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह मानसून के दौरान भूस्खलन के लिए पहले से ही तैयार रहें। इसके तहत अपनी गाड़ियों में छह आवश्यक आपातकाल के दौरान प्रयोग होने वाले सामान को साथ रखे। इसमें गैंती, झबल, रस्सी, सर्ज लाइट, हेलमेट सहित अन्य प्राथमिक उपचार का सामान भी साथ में रखें।

सेब सीजन के लिए तैयारियां पूरी
एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि सेब सीजन में एनएच पर जाम और भूस्खलन के निपटारे के लिए तैयारी कर ली है। सेब सीजन के दौरान कालका-शिमला एनएच पर अतिरिक्त पुलिस बल के जवानों की तैनाती कर दी है। पुलिस अधिकारियों अपनी-अपनी गाड़ियों में आपातकाल में राहत और बचाव कार्य के लिए पहले से ही छोटी-छोटी आवश्यक वस्तुओं को गाड़ी में रखने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed