फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अर्की नगर पंचायत में अध्यक्ष की कुर्सी गंवाने के बाद भाजपा ने छेड़ा मंथन

अर्की नगर पंचायत में अध्यक्ष की कुर्सी गंवाने के बाद भाजपा ने छेड़ा मंथन

Sat, 06 Oct 2018 06:12 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अर्की (सोलन)। भाजपा अर्की मंडल की दो दिवसीय आवासीय बैठक का आयोजन विश्रामगृह अर्की में हुआ। इस बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव में हुई हार का मुद्दा छाया रहा। महामंत्री यशपाल कश्यप ने बताया कि अर्की नगर के कार्यकर्ताओं ने बैठक में जाकर शक के घेरे में आए भाजपा सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि समय रहते अनुशासन हीन लोगों को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया तो पार्टी को आगे भी ऐसे दिन फिर देखने पड़ेंगे।


बैठक में पूर्व विधायक गोविंद शर्मा तथा प्रदेश भाजपा के सचिव रत्न सिह पाल ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में अपना बूथ सबसे मजबूत विषय पर लेकर तथा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा मंडल केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का बूथ स्तर पर बखान किया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि अभी से वे लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed