फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   तेज रफ्तार वाहन ने प्रवासी बच्ची को रौंदा, मौत

तेज रफ्तार वाहन ने प्रवासी बच्ची को रौंदा, मौत

Wed, 20 Jun 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी के तहत झुग्गी में रहने वाले पश्चिमी दिल्ली के एक परिवार की बच्ची की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हादसा झाड़माजरी के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक प्रीती पत्नी दिनेश निवासी रघुवीर नगर टैगोर माडर्न पश्चिमी दिल्ली ने बताया कि वह यहां झुग्गी में रहते हैं। इनकी बेटी हिमांशी झुग्गी से बाहर निकली तो एक तेज रफ्तार वाहन एचपी-93-1140 ने उसे टक्कर मार दी। मौके से चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आनन फानन में घायलावस्था में बच्ची को झाड़माजरी स्थित निजी अस्पताल उपचार के लिए ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप दी है। चालक सहित वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed