{"_id":"5a7492374f1c1bcb268b7ba8","slug":"71517589047-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढघराट में कार-मोटरसाइकिल की टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढघराट में कार-मोटरसाइकिल की टक्कर, दो घायल
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडाघाट (सोलन)। नेशनल हाइवे पर डेढ़घराट के पास शुक्रवार को कार और मोटरसाइकिल में टक्कर होने से दो युवक घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान चालक नेत्र सिंह (36) निवासी शिलाई और धीरज (27) निवासी सोलन के रूप में हुई है। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया है। यहां से नेत्र सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में कार चालक राघव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
सोलन में महाशिवपुराण कथा पांच से
सोलन। महाशिवरात्रि पर्व पर सोलन शहर में महाशिवपुराण का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पांच फरवरी से 14 फरवरी तक प्राचीन नर सिंह मंदिर में होगा। कथावाचक राकेश शर्मा महाशिवपुराण कथा सुनाएंगे। इस दौरान 14 फरवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जन कल्याण सेवा समिति चौक बाजार सोलन के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने दी। पांच फरवरी को कलश यात्रा और पूजन भी होगा।