{"_id":"5a5a33554f1c1b62428b49d4","slug":"71515860821-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामगारों का न्यूनतम वेतन को बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामगारों का न्यूनतम वेतन को बढ़ाने की मांग
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
दो हजार का नोट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की जिला कार्यकारिणी की बैठक में कामगारों की समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष बबलू पंडित की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी मंडलों में कार्यकारिणी के गठन को लेकर चरचा हुई। उद्योगों में कार्यकारिणी के गठन सहित इंटक के झंडे लगाने को लेकर भी मंथन किया गया।
जिलाध्यक्ष बबलू पंडित ने कहा कि भाजपा सरकार के समक्ष मजदूरों के न्यूनतम वेतन, श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करवाना, ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने, श्रमिकों को ईएसआई और पीएफ के मुद्दे को रखा जाएगा। यूनियन का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेगा। उन्होंने कहा कि कामगारों का न्यूनतम वेतन 15 हजार करने के लिए जहां मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा जाएगा वहीं इस मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ा जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष वरुण कालिया और दून इंटक अध्यक्ष गुरपाल ने कहा कि आज कामगारों के लिए झाड़माजरी में बनाया लेबर हॉस्टल नकारा साबित हो रहा है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी इसका लाभ कामगारों को नहीं मिल पाया है। बैठक में दून महासचिव खेम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल सिंह, उपाध्यक्ष रामलाल, बलदेव, दीदार सिंह, जसमेर सिंह, कुलदीप सिंह, विक्की, मीत सिंह, अशोक कुमार, पवन कुमार, मोहन लाल, अभी चंद, कुनाल सिंह, कुशल सिंह, राम कुमार, विराज कुंड्लस और भाग सिंह आदि मौजूद रहे।