फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   माता काली की पूजा से किया सायर मेले का शुभारंभ

माता काली की पूजा से किया सायर मेले का शुभारंभ

Sat, 16 Sep 2017 10:52 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। अर्की में दो दिवसीय जिला स्तरीय सायर उत्सव शनिवार को शुरू हो गया। इस मौके पर सोलन जिला मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सायर स्मारिका का विमोचन भी किया। इसके बाद चौगान स्थित माता काली मंदिर में पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से सायर मेले का शुभारंभ किया। जिला परिषद सदस्य निर्मला देवी एवं नपं तथा मेला कमेटी की प्रधान सावित्री गुप्ता ने सायर उत्सव के पहले दिन के मुख्य आकर्षण के रूप में महिला कुश्ती का शुभारंभ किया जिसमें प्रदेश के विभिन्न स्थानों से महिला रेस्लरों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मेला कमेटी के सदस्यों ने अध्यक्षा सावित्री गुप्ता की अगुवाई में मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्थानीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की तथा अन्य स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सायर मेले का उद्घाटन करना था लेकिन व्यस्तता के कारण वह यहां नहीं आ सके। उन्होंने अर्की वासियों को सायर की शुभकामनाएं दीं। पूर्व विस उपाध्यक्ष धर्मपाल ठाकुर तथा हीरा सिंह पाल को भी उन्होंने याद किया और उनके समय हुए अर्की के विकास कार्यों का जिक्र किया। इस मौके पर नपं अध्यक्षा सावित्री गुप्ता, शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ. अमरचंद पाल, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य संजय अवस्थी, बीस सूत्रीय कार्यक्रम समन्वय समिति सदस्य सतीश कश्यप, सेवादल एवं मीडिया सदस्य संजय ठाकुर, नपं के पार्षद, भीम सिंह ठाकुर, हेमंत वर्मा, रोशन वर्मा, निर्मला देवी, सुनीता गर्ग सहित अनेक पंचायतों के प्रधान एवं सदस्य उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed