फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   70 percent among children in Solan hospital infected from viral, fever and cough

शहर में फैला मौसमी वायरल, 70 फीसदी बच्चे चपेट में आए

Thu, 12 May 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। मौसम में बदलाव और कोरोना के दो साल बाद घरों से निकलने के बाद अब बच्चे वायरल की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में आने वाले 70 फीसदी बच्चों में मौसमी वायरल के चलते बुखार और जुकाम निकल रहा है।
अस्पतालों में बच्चों की ओपीडी भी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना 150 तक ओपीडी हो रही है। करीब 110 से 115 बच्चे वायरल से ग्रस्त पहुंच रहे हैं। बच्चों में ज्यादातर खांसी, जुकाम, बुखार, गला दर्द और पेट दर्द की शिकायतें आ रही है। बच्चों का वायरल ठीक होने में एक सप्ताह से अधिक समय लग रहा है। बच्चों में रैंडम कोविड की जांच भी की जा रही है। खास बात यह है कि रैंडम सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है।
विज्ञापन

कोरोना काल के लंबे समय के बाद बच्चे घरों से निकले हैं। कोरोना के मामले घटने से बच्चों ने मास्क लगाना भी छोड़ दिया है। मौसम में हो रहे लगातार बदलाव से बच्चों में वायरल बढ़ा है। तीन साल से 12 साल के बच्चों में वायरल की शिकायत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में शिशु रोग ओपीडी में लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल में 145 की ओपीडी रही। ओपीडी में 110 बच्चों को वायरल से बचाव का उपचार दिया।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि ने बताया कि इन दिनों बच्चे मौसमी वायरल की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना के बाद बच्चों केे घरों से बिना मास्क और अन्य सावधानी निकलने से ऐसा हो रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड के बीच दो सालों से वायरल कम हो गया था लेकिन अब फिर बढ़ गया है।

मास्क पहने और स्वच्छ भोजन खाएं
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि ने बताया कि बच्चे मास्क जरूर पहनें। स्कूल से घर लौटने के बाद एकदम ठंडा पानी न पीयें। आइसक्रीम और फ्रिज का पानी न पीयें। ताजी सब्जियों का सेवन करें और हाथ धोते रहें। उन्होंने कहा कि बच्चों को विटामिन सी खिलाएं। वायरल की चपेट में आने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। बिना चिकित्सक की सलाह बच्चों को दवाइयां न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed