{"_id":"6558b54bafa1aea764040176","slug":"68-thousand-fine-collected-from-drivers-without-documents-solan-news-c-176-1-ssml1040-11124-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बिना दस्तावेज के वाहन चालकों से वसूला 68 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बिना दस्तावेज के वाहन चालकों से वसूला 68 हजार जुर्माना
Sat, 18 Nov 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ट्रैक्टर को किया सीज, एआरटीओ ने की बीबीएन में कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) विद्या देवी के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया और बिना दस्तावेज चल रहे वाहनों की धरपकड़ की। इस दौरान टीम ने 20 वाहनों के चालान कर 68,000 रुपये जुर्माना वसूला।
परिवहन विभाग ने बद्दी-बरोटीवाला व बद्दी-नालागढ़ पर नाके लगाए। नाके के दौरान विभाग की टीम ने 900 से अधिक वाहनों के दस्तावेज चेक किए। इस दौरान 14 ट्रैक्टर व 6 ट्रक बिना दस्तावेज के पाए गए। जिस पर विभाग ने 68,000 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं एक ट्रैक्टर संचालक के पास कुछ भी नहीं था जिस पर विभाग ने उसे सीज कर लिया।
एआरटीओ विद्या देवी ने बताया कि बीबीएनडीए की बैठक में यह मुद्दा उठा था और सीईओ ने ऐसे वाहनों की धरपकड़ करने के आदेश दिए थे। जिस पर बद्दी-बरोटीवाला मार्ग और बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर भुड्ड बैरियर के समीप नाके लगाए। इस दौरान बिना दस्तावेज के मिले वाहनों के चालान कर जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।