फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   उद्योग विभाग के उपनिदेशक जोनल हेड को बैरंग लौटाया

उद्योग विभाग के उपनिदेशक जोनल हेड को बैरंग लौटाया

Tue, 30 Oct 2018 10:01 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लघु व सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति बीबीएन के अधिकारी जरा भी गंभीर नहीं हैं। मंगलवार को उद्योग विभाग ने उपनिदेशक ने यूको बैंक के जोनल हेड को बैरंग लौटा दिया जो प्रधानमंत्री के आदेशों पर दो नवंबर को बीबीएनआईए में आयोजित होने वाले एमएसएमई के कार्यक्रम के बारे में बताने आए थे। इस कार्यक्रम में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल भाजपा के प्रभारी मंगल पांडेय बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। बैंक के अधिकारी उपनिदेशक के व्यवहार से बेहद खफा थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं और इसका जिक्र उन्होंने अपनी जापान यात्रा में भी किया। बैंक के अधिकारी उपनिदेशक के व्यवहार से खफा हो कर लौट गए। अब इस कार्यक्रम के सफल होने पर संदेह लग रहा है। बता दें कि इस दौरान अनेक उद्योगों से प्रतिनिधि भी उपनिदेशक से मिलने के लिए घंटों इंतजार करते रहे जबकि कई उद्योगों के प्रतिनिधि इंतजार करने के बाद निराश होकर वापस भी लौट गए। उधर, उद्योग विभाग के उपनिदेशक संजय कंवर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी किस विषय में मिलने आए थे, इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। बाद में पता चलने पर बैंक अधिकारी से बात हो गई है। भविष्य में इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा कि मिलने वालों को अधिक देर तक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed