{"_id":"5bb22441867a5570e9562024","slug":"61538401345-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकेसू में अवैध खनन के खिलाफ एसडीएम कंडाघाट से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकेसू में अवैध खनन के खिलाफ एसडीएम कंडाघाट से मिले ग्रामीण
Updated Mon, 01 Oct 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत ममलीग के बकेसु गांव में अवैध खनन पर शिकायत के बावजूद धड़ल्ले से जारी खनन से ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान से मुलाकात कर खनन की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन माफिया के लोग शिकायत करने पर धमकियां दे रहे हैं। इस मामले में पहले भी शिकायत हो चुकी है लेकिन खनन जोरों पर है।
ममलीग पंचायत के शिवम किसान विकास संघ ने बताया कि छह सितंबर को एक प्रभावशाली ठेकेदार की गांव की शामलात भूमि पर अवैध खनन की शिकायत मुख्यमंत्री, उपायुक्त खनन विभाग लोक निर्माण विभाग से लेकर कई स्तर पर की। खनन विभाग के अधिकारी ने एक टिपर पर शिकायतकर्ताओं के सामने सात टन अवैध पत्थर ढोने का मामला बनाया। ग्रामीणों का आरोप है कि अब उन्हें खनन माफिया से धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान ममलीग द्रौपति राठौर, उपप्रधान अजय सिंह, पूर्व बीडीसी कंडाघाट उपाध्यक्ष ज्ञान ठाकुर, किसान विकास संघ बकेसु नंदलाल व अन्य पदाधिकारियों सहित 35 ग्रामीणों ने एसडीएम कंडाघाट से शिकायत की है। एसडीएम संजीव धीमान ने खनन शिकायत की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग अर्की, खनन विभाग को दूरभाष व लिखित तौर पर मौका देखने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन