फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   प्यारी इंदिरा जाणा कुल्लू रे देशा पर झूमा सोलन, पायल ठाकुर ने कुल्लवी नाटी से बटौरी तालियां

प्यारी इंदिरा जाणा कुल्लू रे देशा पर झूमा सोलन, पायल ठाकुर ने कुल्लवी नाटी से बटौरी तालियां

Wed, 26 Sep 2018 07:08 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
प्यारी इंदिरा जाणा कुल्लू रे देशा पर झूमा सोलन
विज्ञापन

पायल ठाकुर ने कुल्लवी नाटी से बटौरी तालियां
हिमाचल उत्सव की चौथी संध्या में पायल ठाकुर ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू
बच्चों के बीच डांस प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। ठोडो ग्राउंड में चल रहे हिमाचल उत्सव की चौथी संध्या कुल्लू से संबंधित गायक पायल ठाकुर के नाम रही। उन्होंने अपनी आवाज के जादू से सभी उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने तेरी गलियां, पिया तू अब तो आजा, लैला मैं लैला और प्यारी इंदिरा जाणा कुल्लू रे देशा प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बुधवार को चौथी संध्या पर उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने हिमाचल उत्सव के आयोजकों को बधाई देने के साथ सभी आए लोगों का स्वागत किया। शाम को 8:00 बजे शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या में मशहूर गायक पायल ठाकुर ने एक से बढ़कर एक गाने प्रस्तुत किए। इसी के साथ कार्यक्रम में गायक गौरव कौंडल, कांगड़ा के गायक मोहित सहित पहाड़ी गायक रामेश्वर ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। रामेश्वर की नाटियों पर लोग भी अपने पांव को रोक नहीं पाए। साथ ही कार्यक्रम में स्कूलों के बीच में कई प्रकार की नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। गायक पायल ठाकुर इससे पहले सारेगामापा में अपनी आवाज को जादू बिखेर चुकी हैं। ठोडो ग्राउंड में कार्यक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी। कार्यक्रम की दो संध्याओं में बारिश ने खलल डाला था लेकिन मौसम के साफ होने से आयोजकों को सफल कार्यक्रम की पूरी आस है। हिमाचल उत्सव समिति के सचिव कीर्ति ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय व बाहर से आए लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने के साथ सामान को खरीदने का भी अवसर प्राप्त हो रहा है। साथ ही बच्चों को कई प्रकार के झूलों को झूलने का मजा भी उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसमें स्थानीय कलाकारों के साथ मुंबई से आए कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे।

स्टाल आकर्षण का केंद्र
उत्सव में लगाए स्टाल लोगों के लिए आर्कषण का केंद्र बन रहे हैं। बुधवार को इन स्टालों में लोगों की भीड़ सामान खरीदने को उमड़ पड़ी। इन स्टालों में फर्नीचर, आचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, खाने के स्टाल, आर्टीफिशियल ज्वेलरी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed