फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सरकारी स्कूलों को नहीं मिल पाए नए अध्यापक, जिला भर में 54

सरकारी स्कूलों को नहीं मिल पाए नए अध्यापक, जिला भर में 54

Sun, 19 Aug 2018 10:17 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों को नहीं मिल पाए नए
विज्ञापन

शिक्षक जिला भर में 548 पद खाली
टीजीटी, मेडिकल, नॉन मेडिकल और आर्ट्स के अध्यापकों का टोटा
स्कूलों में अध्यापकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
विनीत कुमार
सोलन। सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार स्कूलों में अध्यापकों के पदों को भरने की घोषणा तो करती है, लेकिन उन्हें जमीनी तौर पर लागू नहीं किया जा रहा है। आलम यह है कि जिला के प्रारंभिक स्कूलों में 500 से अधिक अध्यापकों के पद खाली पड़े हुए हैं।
प्राथमिक स्कूलों में कई जगहों पर स्कूल में एक एक अध्यापक ही सेवाएं दे रहा है। अध्यापकों की कमी के चलते स्कूलों में अपना भविष्य बनाने आने वाले बच्चों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। अब शिक्षा विभाग की ओर से सितंबर माह में ली जाने वाली टेट की परीक्षा के बाद ही इन स्कूलों में अध्यापकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत आने वाले स्कूलों में पिछले कई सालों से अध्यापकों के पद खाली पड़े हुए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में अध्यापकों के पद भरने के लिए सितंबर माह में टेट की परीक्षा रखी गई है। इसका परिणाम आने के बाद ही स्कूलों में अध्यापकों की भर्ती हो सकती है। गौर रहे कि जिला के प्राथमिक स्कूलों में वर्तमान में टीजीटी, आर्ट्स, नॉन मेडिकल, मेडिकल और जेबीटी के 548 पद खाली पड़े हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा पद टीजीटी और जेबीटी रिक्त हैं। जिला सोलन में प्राथमिक स्कूलों की संख्या 769 है।
विज्ञापन


स्कूलों में इतने पद हैं खाली
शिक्षा विभाग की ओर से सितंबर माह में टेट की परीक्षा को आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के होने के बाद ही स्कूलों में विभाग की ओर से अध्यापकों के पद भरे जा सकेंगे। बताया जा रहा है कि नवंबर दिसंबर माह तक इस परीक्षा का परिणाम आएगा। अब तक खाली पदों में टीजीटी के 199, आर्टस के 145, नॉन के मेडिकल 31, मेडिकल के 23 व जेबीटी के 150 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेट के बाद साफ होगी स्थिति
प्रारंभिक उपनिदेशक चंद्रेश्वर शर्मा ने बताया कि अभी तक अध्यापकों की भर्ती नहीं हो पाई है। सितंबर माह में टेट की परीक्षा आयोजित होनी है। परीक्षा के बाद ही स्कूूलों में अध्यापकों के पदों को विभाग द्वारा भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed