{"_id":"5b75799242c7923ed97e9cd5","slug":"61534425490-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में आईपीएच को 2.90 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में आईपीएच को 2.90 करोड़ का नुकसान
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। महज 12 घंटे की बारिश ने औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के आईपीएच नालागढ़ मंडल को 2.90 करोड़ की चपत लगा दी। बारिश ने विभाग की 50 पेयजल और 12 सिंचाई योजनाओं को क्षति पहुंचाई है। अभी बरसात जारी है जिससे नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है।
क्षेत्र में हुई बारिश ने आईपीएच नालागढ़ डिवीजन के तहत सिंचाई व पेयजल योजनाओं को जमकर नुकसान पहुंचाया है। विभाग ने 12, 13 अगस्त के नुकसान का आंकलन 2,90,05,000 रुपये आंका है जिसकी रिपोर्ट बनाकर आगामी कार्रवाई के लिए आला अधिकारियों को सौंप दी है। इस नुकसान में पंप हाउस, स्लैब, रिटेनिंग वाल, बाउंड्री वाल, डिस्ट्रीब्यूशन लाइन, राइजिंग मेन, पंप वेल सहित सिल्ट से पेयजल व सिंचाई योजनाओं को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
यहां तक कि नालागढ़ शहर को आने वाली जलापूर्ति की राइजिंग मेन भी पानी में बह गई। इससे लोगों को दो दिन पेयजल के लिए महरूम होना पड़ा। 12 अगस्त को मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया। आईपीएच नालागढ़ डिवीजन भी इस नुकसान से अछूता नहीं रहा।
विज्ञापन
आईपीएच नालागढ़ मंडल का कार्यभार देख रहे अर्की डिवीजन के एक्सईएन जोगिंद्र सिंह चौहान ने कहा कि नुकसान का आंकलन लगाकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। वहीं क्षतिग्रस्त पेयजल व सिंचाई योजनाओं को फिर स्थापित किया जा रहा है।