फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   भटोलीकलां में दवा निरीक्षक की दबिश, क्लीनिक से मिली एक्सपायर दवाएं

भटोलीकलां में दवा निरीक्षक की दबिश, क्लीनिक से मिली एक्सपायर दवाएं

Thu, 29 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन के भटोलीकलां में दवा नियंत्रण विभाग की दबिश के बाद कार्रवाई, एक्सपायर और प्रतिबंधित दवाएं बरामद
विज्ञापन

क्लीनिक से बिना बिल के भी मिलीं हैं कई दवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
बरोटीवाला (सोलन)।
बद्दी के दवा नियंत्रण विभाग ने भटोलीकलां पंचायत में चल रहे एक क्लीनिक को सील कर दिया। क्लीनिक संचालक के पास से न तो लाइसेंस मिला है न ही अन्य कोई दस्तावेज। जांच के बाद विभाग ने क्लीनिक को सील करने का फैसला लिया। आरोपी क्लीनिक संचालक बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। यही नहीं क्लीनिक से कुछ प्रतिबंधित और एक्सपायर दवाएं भी मिली हैं।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक क्लीनिक में काफी दिन पहले रेड डाली थी। इसके बाद विभाग ने वहां से दवाएं और दस्तावेज बरामद किए थे। इन दस्तावेजों की जांच के बाद क्लीनिक को सील करने का फैसला लिया गया। दबिश के दौरान बरामद हुई दवाइयों में से कई एक्सपायर हो चुकी थीं। क्लीनिक का लाइसेंस भी नहीं है।
विज्ञापन

दवा निरीक्षक अभिलाष कुमार ने बताया कि निजी क्लीनिक पर रेड करते हुए बिना बिल की दवाइयां, एक्सपायरी दवाइयां और कुछ नारकोटिक्स दवाईयां बरामद हुई हैं। इसकी जांच के बाद क्लीनिक को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि भरोटीकलां में एक व्यक्ति बिना लाइसेंस के क्लीनिक चला रहा है। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ वहां रेड की तो पता चला कि बंगाल निवासी एक व्यक्ति क्लीनिक चला रहा था। इससे लाइसेंस मांगा तो इसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इस क्लीनिक से एक्सपायरी दवाइयां और 2 बोतल नारकोटिक्स के मिली हैं। बीबीएन में ऐसे झोला छाप कई डॉक्टर हैं जो बिना लाइसेंस के दवाओं का धंधा कर रहे हैं। विभाग ने ऐसे कई मामले यहां पहले भी पकड़े हैं लेकिन इसके बावजूद यह लोग अपने गोरखधंधे को अंजाम दिए जा रहे हैं। हाल ही में एक क्लीनिक संचालक को भी विभाग ने पकड़ा था। यहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि क्लीनिक चालक के खिलाफ ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट 18 सी और 18 ए के तहत मामला दर्ज किया है। फॉर्म 16 के तहत सभी दवाइयां कब्जे में ले ली हैं। इसके सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट के आते ही क्लीनिक चालक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed