फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ में डेंगू के नौ नए मामले, 27 पहुंचा आंकड़ा

नालागढ़ में डेंगू के नौ नए मामले, 27 पहुंचा आंकड़ा

Sun, 26 Nov 2017 10:11 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में डेंगू के नौ नए मामले, 27 पहुंचा आंकड़ा
DENGUE
नालागढ़ (सोलन)। परवाणू के बाद अब नालागढ़ शहर भी डेंगू की चपेट में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के लगातार परीक्षणों से यहां लोगों में बड़े पैमाने पर इस गंभीर बीमारी के लक्षण मिल रहे हैं। रोजाना लगभग एक मरीज में डेंगू होने की पुष्टि हो रही है। नालागढ़ अस्पताल में अब तक 27 मामले पॉजीटिव पाए जा चुके हैं। तेजी से बढ़ते इन मामलों की वजह से स्वास्थ्य विभाग के भी हाथ-पांव फूलने लगे हैं। जिला में डेंगू की रोकथाम में स्वास्थ्य विभाग नाकाम साबित हुआ है। कई बड़ी बैठकों के बावजूद डेंगू को रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाए जा सके हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में एलीजा विधि से हुए टेस्टों में यदि डेंगू के पाजिटिव केस मिलना पुख्ता प्रमाण माना जाता है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि एलीजा विधि से डेंगू सही ढंग से डिटेक्ट होता है क्योंकि एलीजा विधि से होने वाले टेस्ट में एक्यूरेसी अधिक रहती है। एलीजा टेस्ट के साथ ब्लड के भी सैंपल लिए जाते हैं जिस पर प्लेटलेट्स कम पाए जाने पर उपचार तुरंत शुरू कर दिया जाता है। डेंगू प्रतिदिन लोगों में डिटेक्ट हो रहा है और 10 दिनों के भीतर 9 नए मामले डेंगू के एलीजा विधि से सामने आए हैं।
विज्ञापन


डेंगू से बचाव के लिए करें उपाय
एमडी मेडिसिन डॉ. अनुज गुप्ता ने कहा कि डेंगू बुखार एक अलग किस्म के मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर दिन के समय ही लोगों को अपना शिकार बनाता है। यह मच्छर अन्य मच्छरों की अपेक्षा आकार में बड़ा व धारीदार होता है। इसमें मरीज को तेज बुखार, सिरदर्द, भूख न लगना और शरीर में दर्द होना आदि लक्षण होते हैं। इनसे रोकथाम के लिए साफ सफाई का होना बहुत जरूरी है। पानी एक जगह पर जमा नहीं होना चाहिए। बर्तनों को ढककर रखें और मच्छरदानियों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग कर रहा जागरूक : जस्सल
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि अस्पताल में एलीजा विधि से हुए टेस्टों की रिपोर्ट के तहत अब तक 27 मामले डेंगू के पाजिटिव पाए गए हैं। इन्हें उपचार दे दिया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जारी आदेशों के तहत जागरूकता अभियान को और तेज किया है। टीमें जगह-जगह जाकर लोगों को जागरूक बनाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed