{"_id":"594fe9c64f1c1b364e8b48c6","slug":"61498409414-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर जाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर जाम से लोग परेशान
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
सोलन। राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला और छुट्टी का दिन होने के चलते परवाणू-शिमला एनएच पर चंबाघाट से लेकर परवाणू तक जाम लगा रहा। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई। रविवार शाम करीब 6 बजे चंबाघाट से लेकर सोलन बाईपास तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। लेकिन, वाहनों की संख्या बहुत ज्यादा होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब 7 बजे जाम को नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन