फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   600 personnel to manage security at the Maa Shulini Fair; three police barriers to remain active round-the-clock.

Solan News: मां शूलिनी मेले में 600 जवान संभालेंगे मोर्चा, 24 घंटे सक्रिय रहेंगे 3 पुलिस बैरियर

Mon, 22 Jun 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था बनाने के लिए छह सेक्टरों में बटेगा शहर, ड्रोन और 200 सीसीटीवी कैमरों से पुलिस की शहर के चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
विज्ञापन

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए सोलन पुलिस ने कसी कमर, प्लान किया तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेला इस वर्ष 26 जून से 28 जून तक सोलन शहर में पारंपरिक और बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। इस बड़े धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। इस दौरान अमन-चैन बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस अधीक्षक सोलन की अध्यक्षता में एक विशेष व बहुआयामी सुरक्षा रणनीति तैयार की गई है।
इसमें मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोलन शहर को छह मुख्य सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए लगभग 600 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है। हर सेक्टर की कमान एक राजपत्रित अधिकारी के हाथों में होगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए शहर में 24 घंटे सक्रिय रहने वाले 3 विशेष पुलिस बैरियर स्थापित किए गए हैं। इसमें देव भूमि अपार्टमेंट, शामती-राजगढ़ सड़क, बाईपास, होटल द क्लिफ कांगड़ा मित्री सभा के पास, सपरून चौक, असामाजिक तत्वों और जेबकतरों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। पूरे मेला क्षेत्र पर लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और बॉडी वार्न कैमरों से पैनी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा 7 बाइक पेट्रोलिंग और 4 वाहन पेट्रोलिंग टीमें लगातार गश्त करेंगी। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की विशेष टीमें तैनात की गई हैं।
विज्ञापन

आपातकालीन सेवाएं और हेल्प डेस्क
सुरक्षा के लिहाज से बम निष्क्रिय दस्ता, टियर गैस स्क्वॉड, डिजास्टर मैनेजमेंट टीम, क्विक रिएक्शन टीम और स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट को तैनात किया गया है। सहायता कक्ष में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और गुमशुदा व्यक्तियों की मदद के लिए महिला थाना सोलन में एक विशेष सहायता कक्ष स्थापित किया जा रहा है। मेले को सफल बनाने के लिए एनजीओ और एनसीसी स्काउट्स का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहड़ी और ठेलों पर प्रतिबंध
ट्रैफिक और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुराना बस अड्डा सोलन से चौक बाजार, पुराना बस अड्डा सोलन से पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक, और पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक से कोटला नाला चौक तक 26 से 28 तक सभी प्रकार की हाथ से चलने वाली रेहड़ी या ठेलों के आने-जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई है।

एसपी सोलन की अपील
एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस अधिकारी या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 01792-223836 पर सूचित करें। पल-पल की ट्रैफिक और जरूरी अपडेट्स के लिए लोग सोलन पुलिस के फेसबुक पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed