फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   55 years old commits suicide in Manlog Khurd in Nalagarh by consuming poison

मनलोग खुर्द में व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान

Sun, 08 Aug 2021 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
55 years old commits suicide in Manlog Khurd in Nalagarh by consuming poison
55 years old commits suicide in Manlog Khurd in Nalagarh by consuming poison
नालागढ़ (सोलन)। रामशहर थाने के तहत मनलोग खुर्द गांव में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली। 55 वर्षीय व्यक्ति सोहन लाल पिछले लंबे समय से डिप्रेशन में था। मृतक का शव घर के साथ लगते घासनी में मिला।
विज्ञापन

शव के साथ जहरीले पदार्थ की शीशी मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति ने जहर खाया। सात साल पहले इसी जगह 22 वर्षीय बेटे का शव भी मिला था। उसकी मौत कैसे हुई, इसके कारणों का कोई पता नहीं चला था। अपने बेटे की मौत के बाद वह डिप्रेशन में चला गया था। इनकी तीन बेटियां हैं जिनके विवाह कर दिए हैं। अब इसकी पत्नी अकेली ही रह गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका नालागढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

चमदार पंचायत के प्रधान कर्मचंद ने बताया कि मनलोग खुर्द के सोहन लाल के इकलौते बेटे की सात साल पहले संदिग्ध मौत हो गई थी। उसके बाद से यह डिप्रेशन में था। एक माह पहले इसका भतीजा और उसकी पत्नी बाइक से खाई में गिरने में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके बाद से उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले यह घर से सुबह 11 बजे रामशहर जाने को निकला था लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके नहीं आने पर परिवार के सदस्यों ने इसकी खोजबीन की तो उसके शव साथ घर से आधा किमी दूर घासनी में मिला। यहां इसके बेटे का शव मिला था। परिजनों ने इसकी सूचना रामशहर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई और शव को कब्जे में लिया।

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति पिछले कुछ समय से घरेलू समस्या के चलते तनाव में आने से डिप्रेशन में चला गया। व्यक्ति के शव के साथ जहर की शीशी मिली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed