{"_id":"6675e1d0013aa18a83000c23","slug":"52-samples-from-across-the-country-including-22-medicines-from-himachal-failed-in-testing-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan : हिमाचल की 22 दवाओं समेत देशभर के 52 नमूने जांच में फेल, कंपनियों को जारी किये जाएंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan : हिमाचल की 22 दवाओं समेत देशभर के 52 नमूने जांच में फेल, कंपनियों को जारी किये जाएंगे नोटिस
Sat, 22 Jun 2024 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)।
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)।
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:56 AM IST
सार
ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि फेल होने वाले दवा उद्योगों को नोटिस जारी किए जाएंगे। बाजार से स्टॉक को वापस मंगवाया जाएगा। मई के ड्रग अलर्ट में यह सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
देशभर में निर्मिच 52 दवाओं के सैंपल जांच में फेल हो गए हैं, जिनमें सर्वाधिक हिमाचल प्रदेश में बनी 22 दवाएं शामिल हैं। पांवटा साहिब की दवा कंपनी जी लेबोरेटरी के तीन और झाड़माजरी के डेक्सीन फार्मा के दो सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन
ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि फेल होने वाले दवा उद्योगों को नोटिस जारी किए जाएंगे। बाजार से स्टॉक को वापस मंगवाया जाएगा। मई के ड्रग अलर्ट में यह सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में दवा के सैंपल लेने का अनुपात अन्य राज्यों से 90 फीसदी अधिक है। केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन ने मई में देशभर से दवाओं के सैंपल लिए थे। इसमें देश में 52 दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई।
विज्ञापन
सिरमौर के पांच, ऊना का एक और 16 सैंपल सोलन जिले के फेल हुए हैं। इसमें गले का इंफेक्शन, उच्च रक्तचाप, कैंसर, दर्द, जीवाणु संक्रमण, अल्सर, खांसी, एलर्जी, वायरस संक्रमण, एसिडिटी, खुजली और बुखार की दवा के सैंपल सही नहीं पाए गए हैं।