{"_id":"5cc09646bdec2214107d2bfa","slug":"51556125254-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य पाइपलाइन पर टुल्लू पंप लगाया तो कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य पाइपलाइन पर टुल्लू पंप लगाया तो कटेगा कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। आईपीएच की सीधी आ रही पाइप लाइनों पर टुल्लू पंप लगाने वालों पर महकमे ने कड़ा संज्ञान लेते हुए इनके पानी के कनेक्शन काटने के फरमान जारी किए हैं। आईपीएच की पेयजल आपूर्ति लाइनों में टुल्लू पंप लगा पाया गया तो विभाग उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। टुल्लू पंप लगाने वालों का पानी का कनेक्शन तक काट देगा। आईपीएच की पेयजल लाइनों में सीधे टुल्लू पंप लगाना गैर कानूनी है। टुल्लू पंप लगने से आगे की पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है।
बिना टुल्लू पंप लगाने वाले मकान पानी से वंचित रह जाते हैं। बीबीएन में गर्मियों में तापमान 42 से 44 डिग्री तक चला जाता है। ऐसे में भूमिगत जलस्तर भी कम हो जाता है और रही-सही कसर टुल्लू पंप से पूरी हो जाती है।कई लोगों को पेयजल से महरूम होना पड़ जाता है। ऐसी स्थिति पैदा न हो, इसके लिए पहले से ही विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। पहले नोटिस बाद में कनेक्शन कटेगा।
एक्सईएन आईपीएच नालागढ़ मंडल आरके खाबला ने कहा कि गर्मियों में लोगों को पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाने के लिए विभाग ने पहले ही नए कनेक्शनों पर रोक लगा दी है। वहीं विभाग की पेयजल लाइनों पर टुल्लू पंप लगाने वालों को पहले नोटिस जारी करेगा और उसके बाद विभाग कनेक्शन काट देगा।
विज्ञापन
नए कनेक्शनों पर पहले ही लगाई जा चुकी है रोक
आईपीएच विभाग ने पहले ही नए कनेक्शनों पर ही रोक लगा दी है। भीषण गर्मियों में बीबीएन में पानी के लिए हाहाकार मच जाता है और भूमिगत जलस्तर भी काफी कम हो जाता है। फिर भी विभाग लोगों को पेयजल मुहैया करवाने का प्रयास करता है, लेकिन पेयजल लाइनों में सीधे टुल्लू पंप लगाने से अन्य घरों की आपूर्ति प्रभावित हो जाती है।