{"_id":"5bb4b2a1867a55013968510b","slug":"51538568865-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज-स्याही खत्म, पांच माह से नहीं बंटे बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागज-स्याही खत्म, पांच माह से नहीं बंटे बिजली बिल
Updated Wed, 03 Oct 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। सब डिवीजन भूमती के अंतर्गत कुंहर पंचायत के करीब तीन दर्जन गांव को बिजली बोर्ड ने पांच महीनों से बिल नहीं दिए हैं। बिल न मिलने से उपभोक्ताओं में रोष है। स्थानीय पंचायत के निवासी विनोद ठाकुर, शोभ राम, मनसा राम, लक्ष्मण ठाकुर, उमादत्त, सुरेश व मेहर चंद का कहना है कि पिछले पांच महीने से बोर्ड बिल नहीं दे रहा है। एक साथ अगर बोर्ड बिजली के बिल देता है तो इससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। इस कारण वह इकठ्ठा बिल नहीं दे पाएंगे।
विनोद ठाकुर ने कहा कि उनकी पंचायत पिछड़े क्षेत्र में आती है। यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती है और इससे ही इनका घर का निर्वाह होता है। उन्होंने कहा कि पंचायत के गांव कुंहर, शीलघाट, घड़याच, दयोथल, जघुन, लड़ोग सहित तीन दर्जन गांव के लोग पांच महीने का एक साथ बिजली का बिल नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने विभाग से मांग की है कि वह प्रत्येक माह उपभोक्ताओं को बिजली का बिल दे ताकि वह समय पर इसका भुगतान कर सकें। अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड अर्की राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बिलिंग मैटीरियल जैसे (कागज-स्याही) न होने से यह दिक्कत पेश आई है। अब मैटीरियल आ गया है और अक्तूबर माह से लोगों को बिल दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन